दिया – Gahana Live https://www.gahanalive.com Gahana Sun, 05 Apr 2020 12:41:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 कोरोना, दीप प्रज्ज्वलन और मिथिला की चित्रकला https://www.gahanalive.com/cultural-heritage/corona-diya-and-mithila-art-3541 https://www.gahanalive.com/cultural-heritage/corona-diya-and-mithila-art-3541#respond Sun, 05 Apr 2020 12:28:32 +0000 https://www.gahanalive.com/?p=3541 आज जब कोरोना वाइरस के वैश्विक महामारी के समय भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी ने सभी भारतीयों से दीप प्रज्वन का आह्वान किया है तो बहुत सारी आलोचनात्मक बातें सोशल मीडिया पर सुनने, देखने को मिल रही है। ऐसे में एकाएक मिथिला में महिलाओं द्वारा संध्या बेला में संध्या पूजन हेतू दीप प्रज्वलित करने […]

The post कोरोना, दीप प्रज्ज्वलन और मिथिला की चित्रकला appeared first on Gahana Live.

]]>
आज जब कोरोना वाइरस के वैश्विक महामारी के समय भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी ने सभी भारतीयों से दीप प्रज्वन का आह्वान किया है तो बहुत सारी आलोचनात्मक बातें सोशल मीडिया पर सुनने, देखने को मिल रही है। ऐसे में एकाएक मिथिला में महिलाओं द्वारा संध्या बेला में संध्या पूजन हेतू दीप प्रज्वलित करने के पीछे की अवधारणा पर नजर गयी । मिथिला में मिथिलानियों द्वारा दीप प्रज्वलन से पुर्व भूमि पर संध्या पूजन हेतू एक विशेष आकृति की अल्पना का रेखांकन किया जाता है । इस अल्पना की रेखा और बिंदु अपने आप मे विशिष्ट अर्थों को समेटे रखी होती है । तो आइए बिंदु और रेखाओं के पीछे मिथिला के भू-चित्रकला एवं तंत्र विज्ञान के गूढ़ार्थों से रूबरू हुआ जाय ।

मिथिला की भू-चित्रकला अरिपन/अल्पना
संध्या पूजन अरिपन

मिथिला में संध्या बेला के समय विवाहित मिथिलानियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांध्यदेवी की पूजा करने की परिपाटी सदियों से चलती आ रही है । इस हेतू मिथिलानियों द्वारा ब्रह्मांड और उसके अवयवों को ध्यान में रख त्रिगुण रूपी तीन रेखाओं से घिरे त्रिमूर्ति ब्रह्मा, विष्णु और महेश का द्योतक तीन गुम्बद युक्त मंदिर आकृति वाले अरिपन का लेखन किया जाता है । इन रेखाओं के बीच दीपमाला रूपी और ऊपर आकाश के नक्षत्रों के रूप में छोटे-छोटे बिन्दुओ का निरूपण होता है । मंदिर के गुम्बदों के आधारस्वरूप शिव और शक्ति के प्रतीक दो रेखाओं का भी चित्रण पूर्व-पश्चिम दिशा में मंदिर के मुंडेर के ऊपरी हिस्से में किया जाता है । इस रेखा के नीचे की सामने वाली पट्टी में सूर्य, गणेश, अग्नि, दुर्गा और रुद्ररूपी मिथिला में प्रचलित पंचदेवताओं की अवधारणा के द्योतक रूप में पांच त्रिकोण का निर्माण किया जाता है । इन त्रिकोणों को नौ ग्रहों के प्रतीक नौ शून्याकार गोल पुष्प से सजाया जाता है । जिनके आधार रेखा को आकाश के प्रतीक के रूप में पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर खींच मंदिर के ऊपरी भाग का निर्माण किया जाता है । इसके बाद मंदिर के स्तम्भ के रूप में छ लंबाकार रेखाएं खींची जाती है जो वसंत, हेमंत, ग्रीष्म, पावस, शरद और शिशिर रूपी छ ऋतुओं का प्रतिनिधि रेखाएं होती है । ये स्तम्भ रेखाएँ मंदिर के आधार रूप में त्रिकाल प्रातः, मध्याह्न और संध्या रूपी प्रतीक रेखाओं पर अवलंबित होती है । जिसके बीच के सफेद और लाल शून्याकार पुष्परूपी बिंदु दिन और रात्रि के द्योतक के रूप में निरूपित किये जाते हैं और पंद्रह छोटी-छोटी रेखाएँ पंद्रह दिवस निशा पक्ष के प्रतीक रूप में चित्रित किये जाते हैं । सबसे निचले भाग में धर्म, अर्थ, काम औऱ मोक्ष रूपी पुरुषार्थक तत्वों का समावेश तीन-तीन रेखाओं से घिरी मंदिर की चार सीढ़ियों का निरूपण किया जाता है और इस मंदिर के भीतर तीन रक्त बिंदुओं से युक्त कई त्रिकोणों से मिलकर बना देवी महागौरी के यंत्र का निर्माण किया जाता है । जो मंदिर रूपी शिव के शरीर मे आत्मा रूपी शक्ति का प्रतीक है । तद्पश्चात मंदिर के गुम्बज से लेकर नीचे चारों तरफ दीपों के प्रतीक बिंदुओं का निरूपण विश्व की सृष्टि के रूप में की जाती है ।
प्रस्तुत आलेख मिथिला चित्रकला के जानकार और क्राफ्टवाला के मैनेजिंग डाइरेक्टर राकेश कुमार झा का लिखा हुआ है।

The post कोरोना, दीप प्रज्ज्वलन और मिथिला की चित्रकला appeared first on Gahana Live.

]]>
https://www.gahanalive.com/cultural-heritage/corona-diya-and-mithila-art-3541/feed 0
दिवाली के दिन बा बहुते खास, देवता मनावले दिवाली https://www.gahanalive.com/vrat-tyohar/diwali-day-is-special-day-goddesses-celebrate-diwali-1996 https://www.gahanalive.com/vrat-tyohar/diwali-day-is-special-day-goddesses-celebrate-diwali-1996#respond Tue, 15 Oct 2019 13:03:59 +0000 https://www.gahanalive.com/?p=1996 The post दिवाली के दिन बा बहुते खास, देवता मनावले दिवाली appeared first on Gahana Live.

]]>

गंगा के किनारे अर्धचंद्राकार घाट प झिलमिलात असंख्य दिया, आकर्षक आतिशबाजी, घंटा-शंख के गूंज अउर आस्था-विश्वास से लबरेज देव-दीपावली काशी के सबसे खास दीपावली ह।

ऋतुअन में श्रेष्ठ शरद ऋतु, मासन में श्रेष्ठ कार्तिक मास, अउर तिथियन में श्रेष्ठ पूर्णमासी के शंकर के नगरी काशी के गंगा घाट पर दीपक कुछ अइसन सजेला जइसे माना गंगा के राहे देवन के टोली आ रहल बा, अउर उनके स्वागत खातीर 84 घाटन पर दिया जगमगात रहेला।

मान्यता बा कि एह तिथि के भगवान भोलेनाथ त्रिपुर नाव के दैत्य के वध कइले रहले अउर आपन हाथ से बसावल काशी के अहंकारी राजा दिवोदास के अहंकार के नष्ट कइले रहल। राक्षस के मरला के बाद देवता लोग स्वर्ग से लेके काशी तक दिया जलाके खुशी मनवले रहन… तबे से काशी घाट पर दिप जलाके इ पर्व के देव-दीपावली के रूप में मनावल जाला।

इ परंपरा के आज भी निभावल जाला। कहल जाला कि एह माह में स्नान, दान, होम, योग, उपासना आदि कइला से अनंत फल मिलेला।

धनतेरस के दिन से यमराज के नाम के भी एगो दीया लगावल जाला। ई दीप घर के मुख्य द्वार पर लगावल जाला ताकि घर में मृत्यु के प्रवेश न हो।

संपूर्ण मध्यभारत में पहला दिन नरक चतुर्दशी श्रीकृष्ण से जुड़ाल बा, दूसरा दिन देवता कुबेर आऊर भगवान धन्वंतरि से जुड़ाल बा। तीसरा दिन माता लक्ष्मी आउर अयोध्या में राम के वापसी से जुड़ाल बा। चौथा दिन गोवर्धन पूजा अर्थात श्रीकृष्ण से जुड़ाल बा। त उहवे  5वां दिन भाई दूज के ह।

मध्यभारत में रंगोली के जगह मांडना बनावे के परंपरा प्रचलित ह। हालांकि रंगोली भी बनवल जाला लेकिन मांडना बहुते शुभ मानल जाला। दशहरा के बाद से एह त्योहार के तैयारी शुरू हो जाला। घर के साफ-सफाई, छबाई-पुताई के साथ ही घर के सब समान धो-पोंछके साफ-सुथरा कईल जाला। खराब चीज कबाड़ि के बेच दिहल जाला। घर के पूरा सजावट के बाद नया सिरा से घर में समान जमावल जाला जैसे कि नया जीवन शुरू कईल जा रहल बा। बाजार रंग-पेंट, फुलझड़ी-पटाखा, मोरपंख, दीया, लक्ष्मी के मूर्ति आदि सजावट के सामान आउर खाये-पीये के समान से सज जाला।

The post दिवाली के दिन बा बहुते खास, देवता मनावले दिवाली appeared first on Gahana Live.

]]>
https://www.gahanalive.com/vrat-tyohar/diwali-day-is-special-day-goddesses-celebrate-diwali-1996/feed 0